Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होते समय ठीक हुए मरीजों में खुशी का माहौल था । ठीक हुए मरीजों ने कहा कि उन्हें आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में बहुत अच्छा इलाज मिला। डॉक्टर सुधाकर वैद्य ,डॉक्टर मोहित समाधिया, डॉक्टर रुशील पूरी, डाक्टर मनोज मेहता, वार्ड इंचार्ज श्री दिलीप शर्मा आदि ने डिस्चार्ज मरीजों को जानकारी दी कि उन्हें आगामी समय में किस प्रकार से सतर्कता रखनी है। ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को नोडल अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने शुभकामनाएं दी एवं उनसे आव्हान किया कि भविष्य में डॉक्टरों द्वारा बताए गए मार्ग दर्शन अनुसार सतर्कता रखें।

Category

🗞
News

Recommended