Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राजसमंद. जिन्दगी में योग का विशेष महत्व है। हालांकि भारत में योग प्राचीन परम्परा रही है। यहां के ऋषि मुनि योग के बूते आजीवन स्वस्थ रहे। पिछले कुछ सालों से योग को विश्व के दूसरे देश भी स्वीकार करने लगे ेहैं, जिससे अब कई देशों में योग की नियमित कक्षाएं भी लगने लगी है। एक तरह से भारतीय जीवन शैली का योग के जरिए प्रसार हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसम्बर 2014 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मान्यता प्रदान की थी। तब से हर साल 21 जून को योग दिवस एक थीम के आधार पर मनाया जाने लगा है। चूंकि इस बार कोरोना वायरस महामारी का संकट चल रहा है, ऐसे में इस बार घर में रहते हुए परिवार के साथ योग करने का आह्वान किया गया है। 21 जून को योग दिवस मनाने का भी विशेष महत्व है। यह दिन साल का सबसे बड़ा दिन होता है, जब सूर्य जल्दी उदय होकर देर शाम को ढलता है।

Category

🗞
News

Recommended