Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छत्ती में बीती 17 जून की शाम करीबन 7:00 बजे गली में खेल रहे बच्चों में आपस मैं झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों तरफ से बच्चों के परिजन आमने सामने आ गए और दोनों पक्ष में हाथापाई हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी ने घायल दोनों पक्ष के लोगों को बसरेहर अस्पताल ले जाकर उपचार कराया और थाने लेकर पहुंची जहां 18 जून की सुबह दोनों पक्षों में सुलह नामा हो गया और बिना किसी कार्रवाई के दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए। घटना की जानकारी देते हुए सैफई क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया की एक पत्रकार के द्वारा 20 जून को जो महिला का वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसमें महिला कह रही है मेरे साथ गांव के कुछ दबंगों ने निर्वस्त्र कर मेरे साथ मारपीट की है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि मामला सिर्फ बच्चों की मारपीट का था। जिसमें दोनों पक्षों को पुलिस थाने लेकर आई थी जहां दोनों का सुलहनामा हो गया था। लेकिन आज जब मामला फिर से प्रकाश में आया दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाया गया और मामले की जांच की गई तो प्रकाश में आया कि मामला सिर्फ बच्चों की मारपीट का था महिला के साथ ना ही कोई अभद्रता की गई है और ना ही कोई मारपीट। 

Category

🗞
News

Recommended