Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
घण्टो स्टेरिंग में फंसी रही चालक की बॉडी पुलिस ने गैस कटर से स्टेरिंग काटकर निकाला। उतरांव थाना क्षेत्र के महरूपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही ट्रक की अचानक जोरदार ट्रक में पीछे से भिड़ गए। जिसमें चालक की मौत हो गई। बुधवार दोपहर एक ट्रक जो खीरी से साबुन लादकर पटना जा रही थी। जैसे ही उतरांव के महरुपुर गांव के सामने पहुंची की अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में टक्कर जोरदार मारी। जिससे चालक राजेश कुमार उर्फ गुड्डू मिश्रा, 50 वर्ष, निवासी मोहम्मदी पुर जिला खीरी की मौके पर मौत हो गई । टक्कर इतनी तेज लगी कि ट्रक और चालक के चिथड़े उड़ गए। चालक के साथ खलासी का काम खुद चालक का बेटा संगम, 20 वर्ष करता था। ईश्वर की कृपा से उसे हल्की चोट आई, बेटे के सामने बाप की लाश देखकर बेटा संगम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची उतरांव पुलिस कार्यवाहक लल्लन यादव ने तत्काल खलासी संगम को ग्रामीणों की मदद से उठाकर एक दुकान पर ले जाकर पानी और चाय पिलाये तब उसको होश आया। मृत चालक को ट्रक से निकालने के लिए जेसीबी और गैस कटर से काटकर मृत ड्राइवर को बड़ी मशक्कत से साथ ड्राइवर की लाश को निकाला गया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Category

🗞
News

Recommended