Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
फ़िरोज़ाबाद। थाना नारखी में बीती रात सुबह 3 बजे 50 वर्षीय महिला मार्गश्री को पेट्रोल डालकर गांव के ब्यक्ति ने आग लगा दी। मार्गश्री पति स्वर्गीय पन्नालाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने घर के सामने चारपाई पर सो रही थी। नारखी का ही कालीचरण पुत्र रामचंद्र मेरी चारपाई के पास बुरी नियत से आया और मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे मार्गश्री बुरी तरह जल गई। आग लगते ही मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। मार्गश्री का कोई भी पुत्र नही है । केवल एक पुत्री को जन्म देकर बाप का साया उठ गया था। सूचना पर पहुँची इलाका पुलिस ने आनन फानन में जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने गम्भीर हालत बताई जा रही है नारखी पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध बताया जा रहा है तहरीर के आधार पर कार्यवाही कर जांच की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended