Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के नेवरहा गांव में बुधवार की रात पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों ने वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसे बचाने गए बेटे व बहु को भी जख्मी कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। गांव में तनाव बना हुआ है। सीओ बदलापुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। नेवरहा गांव निवासी रामआसरे पांडेय (65) के दरवाजे पर बुधवार को हुई बारिश का पानी लग गया था। पड़ोस में जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने से पानी नहीं निकल पा रहा था। देर रात रामआसरे अवरोध हटाने लगे, जिसे लेकर पड़ोसियों से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। उनकी जमकर पिटाई की। चीख पुकार सुनकर घर के अंदर मौजूद बड़ा बेटा ओमप्रकाश (35) और छोटी बहू नंदिनी (28) पत्नी प्रेमप्रकाश बचाव में आई तो उनकी भी पिटाई की। सूचना पाकर पीआरवी-112 की टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में गम्भीर रूप से घायल रामआसरे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर सुजानगंज पुलिस गांव पहुंची और शव कब्जे में लेकर थाने ले आयी। घटना से गांव में तनाव है। काफी फोर्स लगा दी गई है। सीओ बदलापुर राणा महेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों को शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। 

Category

🗞
News

Recommended