Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बड़नगर तहसील की खंडोता गांव में रहने वाली राधाबाई नाम की महिला की लाश आज सुबह उसके घर में खून से सनी हुई मिली। ग्रामीण एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने बताया कि जानकारी मिलते ही थाना इंगोरिया पुलिस मौके पर पहुंची यहां घर का दरवाजा बाहर से लगा हुआ था। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया और जांच शुरू की। आरंभिक जांच में मालूम पड़ा है कि महिला की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। महिला की हत्या के बाद से ही उसका पति गायब बताया जा रहा है। हॉर्स पड़ोसियों से पूछताछ करने पर जानकारी लगी है कि पति रोजाना दारू पीकर महिला के साथ मारपीट करता था। संभवत महिला की हत्या उसके पति नहीं की है हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है महिला के पति का मोबाइल बंद आ रहा है वहीं साइबर सेल मोबाइल लोकेशन से पति को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। मौके पर ग्रामीण एडिशनल एसपी आकाश भूरिया, थाना प्रभारी अशोक शर्मा, आरक्षक कैलाश शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। 

Category

🗞
News

Recommended