Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भदोही। उ0प्र0 के भदोही जनपद अंतर्गत गोपीगंज नगर के घनी बस्ती स्थित बस स्टैंड पर देर शाम बुलेट पर सवार तीन मनबढ़ युवको ने छात्र नेता पर देसी बम से हमला किया, जिसमें छात्रनेता गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। वही एक युवक व् मोहल्ले के दो बच्चे भी मामूली रूप से घायल हुवे है। आक्रोशित नागरिको ने आधा घन्टा तक राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया। घटना के बारे में छात्र नेता मनीष यादव 22 पुत्र अमरजीत यादव ने बताया वो अपने घर के सामने खड़ा था इतने में एक बुलेट पर तीन युवक पहुचे और धड़ाधड़ उसको लक्ष्य बनाकर तीन बम फेके जिसके चपेट में आने से वो गम्भीर रूप से घायल हुवा। वही बस स्टैंड पर खड़ा खड़हट्टी मोहाल निवासी आदर्श गुप्ता 21 पुत्र प्रेम शंकर और बस स्टैंड निवासी डुग्गु 7 व् जारा खान 10 पुत्री मोजू भी घायल हुए। जिसको लेकर आक्रोशित नागरिको ने बस स्टैंड पर आधा घन्टा तक जाम भी लगाया। मौके पर पहुची पुलिस जाम को समाप्त करवाकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाई और बम फेंकने वालो की तलाश में लग गयी। वही पुरे मामले में चर्चा रहा कि बुधवार को बच्चो के हुवे विवाद में चले चाक़ू के मामले में आज देसी बम चला। वही इस तरह भीड़भाड़ के इलाके में बमबाजी होना लोगो में चर्चा का विषय बना है।

Category

🗞
News

Recommended