Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक और परेशान करने वाली बात कही है। WHO का मानना है कि अगर कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो लाखों लोगों की मौत हो सकती है। WHO के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल रनीरी गुएरा ने स्पेनिश फ्लू का जिक्र करते हुए कहा कि तब महामारी सितंबर-अक्टूबर के ठंडे मौसम में बढ़ गई थी। इटली के RAI टीवी से बात करते हुए रनीरी गुएरा ने कहा कि करीब 100 साल पहले आए स्पेनिश फ्लू की दूसरी लहर में करोड़ों लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि स्पेनिश फ्लू भी कोविड की तरह ही बर्ताव कर रहा था। तब भी गर्मियों में मामले घट गए थे, लेकिन बाद में बढ़ गए।

#CoronaVirus #WHO #SpanishFlu

Category

🗞
News

Recommended