Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
फ़तेहपुर/खागा। "जाको राखे साईंया मार सके ना कोए!" दोस्तों यह बात सत्य है कि ईश्वर जिसकी जिंदगी सुरक्षित रखे हुए हैं उसे दुनिया का कोई भी व्यक्ति नहीं मार सकता। यह बात आज साबित होती है। जनपद फतेहपुर के थाना सुल्तानपुर घोष के अंतर्गत हिसामपुर मंडवा रोड के पास एक नवजात बच्ची जीवित अवस्था मे मिली है जिसका कोई वारिस नहीं है।  आसपास के लोगों ने जब उस लड़की को देखा तो थाना सुल्तानपुर घोस को अवगत कराया। वहीं थाना प्रभारी अवधेश कुमार मिश्र ने पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुँच कर बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम सुरक्षित पहुँचा दिया है। इस मौके पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा, दरोगा रंजीत सिंह, स्वदेश सिंह, अजीत यादव सहित अन्य पुलिस की टीम उपस्थित रही। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस के द्वारा इस कार्य की काफी सराहना भी की।

Category

🗞
News

Recommended