Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बड़नगर तहसील की खंडोता गांव में रहने वाली राधाबाई नाम की महिला की लाश 25 जून की सुबह उसके घर में खून से सनी हुई मिली। जानकारी मिलते ही थाना इंगोरिया पुलिस मौके पर पहुंची यहां घर का दरवाजा बाहर से लगा हुआ था। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया और जांच शुरू की। आरंभिक जांच में मालूम पड़ा है कि महिला की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। महिला की हत्या के बाद से ही उसका पति गायब बताया जा रहा है। आस पड़ोसियों से पूछताछ करने पर जानकारी लगी है कि पति रोजाना दारू पीकर महिला के साथ मारपीट करता था। संभवत महिला की हत्या उसके पति ने ही की है । हालांकि हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने एडिशनल एसपी आकाश भूरिया को जांच करने के निर्देश दिए व आरोपी का पता कर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने थाना प्रभारी अशोक शर्मा एएसआई संजय माथुर प्रधान आरक्षक कैलाश चौहान आरक्षक कैलाश शर्मा और राहुल राठौर को शामिल करके एक जांच टीम बनाई और जांच शुरू की। जांच टीम में बारीकी से जांच के बाद कई तथ्य जुटाए और 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया मामले में खुलासा हुआ है कि महिला का पति रतन पिता मोतीलाल ने ही चरित्र संदेह को लेकर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी जप्त कर लिया गया है।

Category

🗞
News

Recommended