Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन संभागायुक्त आनंद शर्मा व आईजी राकेश कुमार गुप्ता ने किया देवास जिले का आकस्मिक निरीक्षण। हाटपीपीलिया में सीएम के आने की तैयारी का लिया जायजा, देवास जिले में कोरोना को समाप्त करने की बनाई योजना। संभाग कमिश्नर आनंद शर्मा, आईजीपी राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह व कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने देवास जिले के हाटपिपलिया का दौरा किया। दरअसल आगामी 14 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के हाटपिपलिया दौरे को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की टीम ने हेलीपैड स्थान, सभा स्थल, स्मारक स्थल व वैकल्पिक सभा स्थान आदि का भ्रमण किया। तत्पश्चात संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया। यहां संभाग आयुक्त व आईजी ने देवास जिले में कोरोना संक्रमण के विषय में कलेक्टर व एसपी से जानकारी ली तथा कोरोना को किल करने की योजना बनाई।

Category

🗞
News

Recommended