Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रामपुर। फर्जी दरोगा बन लोगो को फोन पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। ये युवक अपने आपको फ़ोन पर दरोगा बताकर लोगो से सामान ले लिया करता था। रामपुर के थाना शाहबाद पुलिस ने शाहरून को  दुकानदारों से धोखाधड़ी कर ठगी किये गए सामान के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक स्टैब्लाइजर ब्लू लाइन आटोमेटिक, एक स्टैब्लाइजर के एस इलेक्ट्राॅनिक्स, एक सिलिंग फैन मय पंखडी बजाज कम्पनी, एक पावर बैंक केडीएम कम्पनी का, लगभग 20 मीटर लाल रंग का बिजली का तार, एक शर्ट व दो लोअर नये ,एक अद्द मोबइल ओप्पो कम्पनी का, एक मोटर साइकिल पल्सर नम्बर यू.पी. 22एम 2243 भी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने आपको दरोगा बताकर लोगो से सामान मांगा लिए करता था। बताया कि इलाके में नया दरोगा आया हूं। शक होने पर लोगो ने इसकी शिकायत की थी। तब पुलिस ने इसे समान सहित गिरफ्तार किया है।

Category

🗞
News

Recommended