Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली की कांधला कस्बे के रेलवे रोड स्थित जाट कॉलोनी में लावारिस अवस्था में घूम रहे 4 वर्षीय मासूम बच्चे के परिजन ना मिलने पर कॉलोनी वासियों ने पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अपनी हिरासत में लेकर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला जनपद शामली के कांधला कस्बे की जाट कॉलोनी का है कॉलोनी वासियों द्वारा कांधला पुलिस को सूचना मिली कि घंटों से कॉलोनी में एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा रो रहा है जो कि अपना पता व परिजनों का नाम बताने में असमर्थ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अपने साथ में ले लिया और जीप में बैठाकर कस्बे का भ्रमण कर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended