Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन में दो ठगों ने न्यूज चैनल के आफिस के नाम पर ग्रामीण से 15 लाख रुपए ठग लिए। दरअसल इन ठगों ने संबंधों का गलत फायदा उठाते हुए फरयादी कमल पटेल से 15 लाख रुपए ठग लिए। ग्रामीण कमल पटेल संबंधों के नाते ठगों को अपने खेत से गेहूं दिया करता था इसी बात से इनके संबंध बने और इन ठगों ने भोले-भाले ग्रामीण को अपने झांसे में लेकर न्यूज़ चैनल का ऑफिस डालने के नाम पर टुकड़ों-टुकड़ों में पैसा लिया। इस प्रकार करीब 10 से 15 लाख रुपए इन्होंने ऐंठ लिए। थाना नानाखेड़ा पुलिस ने दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया है वही मामले में सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended