Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
23 जून की सुबह मौदहा कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा से हुई लाखों के गहने की लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से लूटे गए गहने भी बरामद हुए हैं। पुलिस को एक आरोपी की तलाश है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मौदहा कस्बे के मराठीपुरा बालाजी मंदिर के निकट रहने वाले अखिलेश कुमार सोनी के साथ 23 जून की सुबह करहिया गांव जाते समय बीच रास्ते में लूट की वारदात हुई थी। लुटेरे अखिलेश का गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे, जिसमें करीब 10 हजार के सोने चांदी के जेवरात थे इस घटना के खुलासे को लेकर एसपी ने पुलिस की कई टीमें लगाई थी जो बराबर लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी।

Category

🗞
News

Recommended