Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है, सेक्टर 150 के गोल चक्कर के पास कार लूट की घटना का खुलासा अभी पुलिस कर नहीं पाई है इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम देते हुए सेक्टर 135 के पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर घायल कर दिया। लोगों को कहना है कि बदमाश लूट करने के इरादे से आए थे, जबकि पुलिस का दावा है की यह घटना पैसे के लेनदेन को लेकर हुई है। बहरहाल पुलिस घायल पेट्रोल सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।


नोएडा एक्सप्रेस वे पर स्थित सेक्टर 135 में विजय गुप्ता का पेट्रोल पंप है और इसी पेट्रोल पंप पर मंगलवार की देर रात दस बजे के बाद बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे और उन्होंने वहां पर मौजूद सेल्समैन पंकज से 100 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा। आरोप है कि पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक पर सवार बदमाशों ने सेल्समैन से पैसे छीनने का प्रयास किया और उसके द्वारा विरोध करने पर वह गोली मारकर फरार हो गये। गोली लगने से घायल सेल्समैन पंकज को गंभीर हालत में जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पेट में गोली लगी है।

Category

🗞
News

Recommended