Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारतीय किसान यूनियन जिला व तहसील पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति एवं यूनियन की युवा विंग ग्राम जलवा के नेतृत्व में ग्राम जलवा-कालूखेड़ी के विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा क्षेत्र में व्याप्त, विधुत विभाग की कार्य शैली समस्याओं गंभीर अक्षम्य अनियमितताओं व बार-बार विधुत अवरोध आदि अनेकों समस्याओं के विरुद्ध मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड संभाग उज्जैन के अधीक्षक यंत्री के नाम घट्टिया के विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर वीरेन्द्र कुमार रावत को सौंपा। मौके पर तहसीलदार शिवराम कनासे भी मैजूद रहे। मांगे कुछ इस प्रकार रही, (1) ग्राम कालूखेड़ी (आबादी) को झितरखेड़ी उपकेंद्र से जोड़ा जाये (2) जलवा (आबादी) को सीधे वितरण केंद्र घट्टिया की लाईन से जोड़ा जाये (3) टिबूखेड़ा धन्नाखेड़ी आदि गाँवों को जलवा फीडर से तुरन्त हटाया जाय (4) लगभग 50 वर्ष पुरानी 11 के वी अनुपयोगी ग्राम आबादी जलवा के ऊपर से गुजरती लाईन को हटवाया जाये (5) ग्राम पंचायत जलवा की नल-जल योजना के एक मात्र जल प्रदायक शासकीय कूप को 24 घण्टे वाली लाईन से जोड़ा जाये (6) थोड़ी सी हवा व पानी के कारण ही कई-कई घण्टों लाईन फाल्ट होकर बंद पड़ी रहती है जिसके कारणों का स्थाई समाधान निकाला जाये (7) दिन हो या रात बार -बार लाईन का ट्रिप मारना, बच्चों, बुढ़ों व बीमार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है विघुत संचार को नियमित करवाया जाये (8) सम्पूर्ण आबादी क्षेत्र में फैली लाईन की पारदर्शी पैट्रोलिंग अतिशीघ्र करवाई जाये (9) बिना किसी ठोस कारण के किसी भी सूरत में लाईन ट्रिप नहीं हो ऐसी व्यवस्था लागू की जाए। 

Category

🗞
News

Recommended