Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर के नितिन मेनन में पूरे देश में नाम रोशन किया है। उन्होंने एक नई पहचान बनाई है। वो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के ICC एलीट क्लब में सबसे कम उम्र के अंपायर बन गए हैं। 36 साल के मेनन को 3 टेस्ट, 24 एकदिवसीय और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय में अंपायरिंग का अनुभव है। नितिन की इस शानदार उपलब्धि पर Bulletin की ओर से श्री संजय पटेल ने उनसे बातचीत की। इंस्टाग्राम लाइव पर संजय पटेल ने नितिन से उनके अनुभवों के बारे में पूछा। नितिन के लक्ष्य के बारे में बातें की। श्री संजय पटेल शहर के जाने-माने कम्युनिकेटर और एडवर्टाइजमेंट प्रोफेशनल हैं। संजय जी ने नितिन से उनकी फिटनेस का राज भी पूछा। आप भी देखिए सबसे कम उम्र के अंपायर नितिन मेनन से संजय पटेल की खास बातचीत।

Category

🗞
News

Recommended