Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
संग्रामपुर पुलिस अमेठी। एक तरफ केंद्र सरकार और यूपी सरकार कहती है 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' तो वही संग्रामपुर पुलिस ठीक इसके विपरीत कार्य कर रही है। मामला थाना संग्रामपुर का है लड़की का नाम किरण पिता बाबूलाल तिवारी है। बाबू लाल तिवारी बहुत ही गरीब है। बाबू लाल तिवारी जब 23 अप्रैल को थाने पर गए तो वहाँ के दरोगा बाबू लाल तिवारी को गाली देते हुए भगा दिए। बाद में फिर बुलाकर एफआईआर दर्ज किए और गरीब से रुपये की मांग कार्यवाही के लिए और गाड़ी लेकर आओ फिर चलेंगे लड़के को पकड़ने। क्या यही संग्रामपुर पुलिस का चेहरा है? गरीब का रो-रो कर बुरा हाल, अपराधी सरे-आम घूम रहा है। बाबू लाल तिवारी को कुछ पता चला कि लड़की प्रतापगढ़ जिले के सागीपुर थाना क्षेत्र के भैसना गांव में है, तो कुछ लोगो को लेकर गए, तो लड़की को घर से निकलने भी नहीं दिया गया। लड़की को मार पीट कर कमरे के अंदर बंद कर दिए। बाबू लाल तिवारी वहाँ से रोते हुए घर आ गये। सूत्रों से खबर है कि प्रतापगढ़ जिले के सागीपुर थाना क्षेत्र के भैसना निवासी रफीक नंबर 2 का काम करता है। प्रतापगढ़ व अमेठी से जानवर लाद कर बिहार ले जाता है। 

Category

🗞
News

Recommended