Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

प्रथम चरण में लगाए १ लाख ५१ हजार पौधे
रोटरी क्लब की ओर से बुधवार को पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। रोटरी क्लब 3054 की विभिन्न शाखाओं की ओर से एक दिन में एक लाख 51 हजार पौधे लगाए गए। क्लब के क्षेत्रीय संयोजक आरएन वशिष्ठ ने बताया कि रोटरी क्लब की ओर से शुरू किया गया पौधरोपण का सफर 20 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख तक पहुंच गया है। उनका कहना था कि एक जुलाई को रोटरी क्लब के सत्र की शुरुआत होती है। सत्र की शुरुआत के साथ ही क्लब की ओर से अभियान हाथ में लिया जाता है। पिछले कुछ सालों से पौधरोपण का अभियान हाथ में लिया गया है। क्लब इस वर्ष 15 लाख पौधे लगाएगा। इसके तहत प्रथम चरण में 1 लाख 51 हजार पौधे लगाए गए हैं। जयपुर में पौधरोपण की शुरुआत 3100 पौधों के साथ दूदू से की गई है। इसके अलावा जयपुर के विभिन्न हिस्सों में पौधरोपण किए गए हैं। प्रदेश के 22 जिलों और गुजरात के 7 जिलों को मिलकार रोटरी का रीजन बनाया गया है।

Category

🗞
News

Recommended