Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अमेठी। जनपद में बदमाश खाकी के इकबाल को अब खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। आए दिन एक के बाद एक वारदात सामने आ रही है। जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र पूरे बल्दू गाँव में मंगलवार देर शाम एक सीमेंट व्यावसायी की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट व्यावसायी राधेश्याम यादव निवासी पूरे बल्दू पाण्डेय ऊंचगांव यादव सीमेंट एजेंसी के नाम से पूरे वीरभान चौराहे पर दुकान चलाते थे। जिनकी देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मानो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष कुमार ने बताया कि देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सीमेंट व्यावसायी राधेश्याम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मामला परिवारिक रंजिश का लग रहा है। परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

Category

🗞
News

Recommended