Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन। भाजपा नेता के पुत्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। 24 जनवरी को 12वीं के छात्र की अपहरण की रिपोर्ट देवास गेट थाना पुलिस ने दर्ज की थी तभी से आरोपी फरार थे। उज्जैन पुलिस को गुंडा अभियान के दौरान एक पुराने अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दरअसल घटना 24 जनवरी 2020 की है। सुदामा नगर निवासी भाजपा नेता राजेश बोराना के पुत्र स्वप्निल जो कि बारहवीं कक्षा का छात्र है, का अपहरण कुछ अज्ञात युवकों द्वारा कर लिया गया था और अपहरण के कुछ ही घंटों बाद युवक को शहर के बाहर छोड़ दिया गया था। मामले में देवास गेट थाना पुलिस ने छात्र स्वप्निल की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया था जिसमें सभी आरोपी पहचान होने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 10,000 का इनाम भी घोषित किया था। वर्तमान में चल रहे गुंडा अभियान के दौरान देवास गेट थाना पुलिस ने अपहरण के इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन पर इनाम घोषित था। 

Category

🗞
News

Recommended