Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मथुरा । वृन्दावन कोतवाली इलाके के दुसायत क्षेत्र उसवक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से गुज गया जब कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग हो गई। जिसमे एक युवक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया । पुलिस ने घायल को मेडिकल को भेजकर जांच की शुरू ।

जानकारी के अनुसार दुसायत क्षेत्र में एक चार्टेड अकाउंटेंट के ऑफिस के बाहर पड़े कूड़े के ढेर को लेकर शुरू हुई कहा सुनी बड़े विवाद में बदल गयी । दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई । इस बीच पैर में गोली लगने से पराग वशिष्ठ ,भुवनेश्वर वशिष्ठ निवासी दुसायत मोहल्ला घायल हो गये वही उसका साथी शिवम को भी चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण को जिला सँयुक्त अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है । घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर रमेश चंद तिवारी ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले में कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए हैं । वही मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर रमेश चंद तिवारी ने दी ।

Category

🗞
News

Recommended