Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कानपुर। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक यातायात बसंत लाल 93 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। मुरादाबाद पुलिस एकेडमी से कानपुर आए हैं। कानपुर शहर की ट्रैफिक सिग्नल समस्या पर उन्होंने कहा कि के दी ए नगर निगम व संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर के ट्रैफिक सिग्नल रोड टूट फूट समस्या को दूर किया जाएगा। कानपुर शहर स्मार्ट सिटी है और यहां की ट्रैफिक टीम अच्छा कार्य कर रही है। विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों से काम लेना है। कानपुर शहर को सहज भाव से लेते हैं। सोच बड़ी होनी चाहिए, काम करने की निष्ठा बड़ी होनी चाहिए। हेलमेट, सीट बेल्ट, फोन काली फिल्म पर बराबर चेकिंग की जाएगी। साथ ही कोरोना महामारी से लोगों को जागरुक किया जाएगा कि खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित रखें। मास्क के लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा और ना मानने पर चालान के साथ कड़ी वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended