Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ट्राफिक पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस के अमले ने दोपहिया वाहन वालों को रोका और जिन्होंने मास्क नहीं पहने थे, उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके चालान बनाए गए। जानकारी देते हुए ट्रैफिक थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को कई बार समझा दिया लेकिन फिर भी कई लोग ऐसे हैं जो मास्क नहीं पहनते हैं जिससे कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है ऐसे लोगों के खिलाफ आज चालानी कार्रवाई की गई है।

Category

🗞
News

Recommended