Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शिवराज मंत्री मण्डल का गठन हुआ, उसमे आज मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र सें मल्हारगढ़ जगदीश देवड़ा, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा मे शामिल हुए सुवासरा के पूर्व विधायक हरदीप सिंह डंक आदि को शामिल किया गया। जिससे क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओ मे काफ़ी खुशी है। गरोठ के भाजपा कार्यकर्त्ताओ के द्वारा नविन बस स्टैंड पार्टी उपस्थित होकर जमकर आतिशबाजी की गई एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई व भाजपा कार्यकर्त्ताओ का कहना है कि क्षेत्र के तीन मंत्री होने सें क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी व क्षेत्र का और अधिक विकास होगा l आतिशबाजी मे भाजपा के किसान मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश पाटीदार, जनपद अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रावत, जनपद उपाध्यक्ष तूफान सिंह चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक पहलवान, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह, भाजपा मिडिया प्रभारी दिनेश पंवार आदि भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। 

Category

🗞
News

Recommended