Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन। अ.भा. बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष महेश परमार व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह व उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह को दलितों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर ज्ञापन सौपा है। नागदा तहसील में स्थित ग्राम इटावा में हनुमान मंदिर के पास खुली शासिकीय भूमि पर वर्षो से हरिजन समाज गरीब ततबे के व्यक्ति अपने सांस्कृतिक, सामाजिक कार्य करते थे साथ ही गरीब परिवार में मृत्यु हो जाने पर भी उक्त शासिकीय भूमि पर दाह संस्कार करते थे जिस पर वही के सक्षम बलधारी अंजना समाज के लोगों ने बाउंड्रीवाल करके अतिक्रमण कर लिया है जिसे मुक्त कराने हेतु जिला कलेक्टर आशीष सिंह को ज्ञापन सौप घटना से अवगत कराया है। वहीं दूसरी और कोठी रोड़ स्थित दमदमा कालोनी के निवासी जितेंद्र जो कि विकलांग है को वही के रहवासी मनोज, धर्मेंद्र, प्रिंस, अक्कू द्वारा जो कि नगर निगम कर्मचारी है ने जानलेवा हमला किया था। जिसकी शिकायत थाना माधवनगर में की थी लेकिन माधवनगर थाना ने जितेंद्र व उसकी विधवा माँ मायाबाई से महज आवेदन लेकर गुमराह किया। जितेंद्र के दोनों पैर आरोपियों द्वारा तोड़ दिए गए एवं सर पर तलवार से वार किया था जिससे जितेंद्र के सर पर उपचार के दौरान टांके लगे है। पर पुलिस ने सक्षम धाराओं में कार्रवाही नहीं की है। इन्हीं दोनों बड़ी घटनाओं को लेकर पूरा बलाई समाज सड़कों पर उतर आया है। यदि दलितों पर इसी तरह अत्याचार होते रहे तो अ.भा. बलाई महासंघ उग्र आंदोलन करेगा। 

Category

🗞
News

Recommended