Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
देवास। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल गठन के बाद अब विरोध के स्वर भी मुखर हो गए। देवास में भी राजमाता एवं भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार को मंत्री ना बनाए जाने से नाराज समर्थक सड़कों पर उतर गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इतना ही नहीं कई समर्थको ने सड़को पर लेट कर प्रदर्शन किया और भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार को मंत्री बनाने की मांग की। भाजपा विधायक गायत्री राजे दूसरी बार विधायक बनी है। उनके समर्थकों का कहना है कि इसके पहले भी देवास का प्रतिनिधित्व देवास के महाराज स्वर्गीय तुकोजीराव पंवार कर चुके है। वे लगातार 6 बार से बीजेपी के विधायक रहे, देवास को बीजेपी के लिए अजेय सीट बनाया। अब उनकी धर्मपत्नी गायत्री राजे पंवार भी दो बार से लगातार विधायक है, ऐसे में उनकी उपेक्षा हुई है। इसी बात से नाराज समर्थकों ने ए.बी. रोड सयाजी द्वार के सामने महाराज तुकोजीराव पंवार की मूर्ति के सामने धरने पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया। 

Category

🗞
News

Recommended