Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इकदिल। उ.प्र.शासन द्वारा आदर्श नगर पंचायत इकदिल में नामित तीन सभासदों को सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे शपथ दिलायी गयी। आदर्श नगर पंचायत इकदिल में शासन द्वारा नामित सभासद डॉ.सुशील "सम्राट", लज्जाराम दिवाकर, गौरव राजपूत को इटावा सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। सदर विधायक श्रीमती भदौरिया ने कहा कि इकदिल नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत है। इस पद पर कर्तव्य निष्ठा पूर्व ईमानदारी के साथ कार्य करे और नगर पंचायत के विकास के लिये सहयोग करें। चैयरमैन डॉ. सौरभ दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, महेवा ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, भाजपा नेता श्याम चौधरी, अनिल चौधरी, विवेक दुबे, दीपक गोयल, लिपिक राजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे ।

Category

🗞
News

Recommended