Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुशांत सिंह राजपूत तो हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई से देखने को‍ मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है और ट्रेलर का भी इंतजार सुशांत के फैंस बेसब्री से कर रहे थे। दिल बेचारा उपन्यास 'द फॉल्ट इन अवर स्टार्स' पर आधारित है। यह इतना चर्चित हुआ कि ज्यादातर लोग इसके बारे में जानते हैं।

कैंसर से ग्रस्त एक लड़की और लड़के की यह प्रेम कहानी है। ट्रेलर में यह बात स्पष्ट तरीके से दिखाई है। कहानी का अंदाजा आप ट्रेलर से लगा सकते हैं।

दिलचस्पी इस बात में है कि यह कहानी किस तरह से कही गई है। क्या दो प्रेमियों के मिलने, बिछुड़ने, दर्द और प्यार से सराबोर दर्शक हो पाएंगे? यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन ट्रेलर में इसकी झलक मिलती है।

लोकेशन खूबसूरत नजर आ रही है। सुशांत और संजना की केमिस्ट्री भी नजर आ रही है। संगीत भी मधुर ही होगा। सुशांत की मुस्कान और संजना की मासूमियत भी अपील कर रही है।

फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है इसलिए उनके बारे में अनुमान लगाना कठिन है। लेकिन, ट्रेलर देख कहा जा सकता है कि यह फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाता है अपनी कहानी के कारण। लंबे समय बाद एक जोरदार लव स्टोरी देखने को मिल सकती है। वैसे लोग सुशांत को लेकर ही इतने भावुक हैं कि वे सुशांत के परे बहुत कुछ नहीं देख पाए।

Category

🗞
News

Recommended