Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शादी के खूबसूरत पलों को यादगार बनाने के लिए आजकल हर कपल प्री-वेडिंग शूट करवाते हैं। लेकिन अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में प्रशांत महासागर के तट एक कपल को प्री-वेडिंग शूट कराना भारी पड़ गया। दरअसल, समुद्र किनारे पर प्री-वेडिंग शूट कराने एक कपल पहुंचा। जैसे ही कपल महासागर के किनारे चट्टानों पर खड़े होकर पोज दे रहे थे, उतने में ही एक लहर उनकी ओर आई और उन्हें बहाकर ले गई। कुछ दूरी पर खड़ा कैमरामैन देखता ही रह गया और कपल लहरों के साथ महासागर में जा पहुंचा। कपल की किस्मत अच्छी थी कि वहां मौजूद लाइफगार्ड्स ने मुस्तैदी दिखाई और समय रहते दोनों को सुरक्षित महासागर से बाहर निकाल दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Category

🗞
News

Recommended