Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं में स्काउट—गाइड ( scout guide ) को विशेष योग्यता के अंक या अतिरिक्त लाभ कम ही मिलते है। होमगार्ड की भर्ती में पहली बार विशेष योग्यता के अंक जोड़े जा रहे है। इसके बावजूद 6000 से अधिक स्काउट—गाइड को अतिरिक्त अंक से वंचित रहना पड़ेगा। भारत के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से मिलने वाले सर्टिफिकेट और मैडल 3 साल से स्काउट—गाइड को नहीं मिले है। इस कारण उन्हें सामान्य अभ्यार्थियों के आगे निकलने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के 5 अंक नहीं मिलेंगे। इस कारण से स्काउट—गाइड ही नहीं बल्कि राजस्थान स्काउट—गाइड मुख्यालय के अधिकारी भी चिंतित है।

Category

🗞
News

Recommended