Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
श्रावन मास के सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। सवारी  की शुरुआत में महाकाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। यहां कोरोना का असर सवारी पर साफ देखा गया। कोरोना गाइडलाइन के तहत सवारी मार्ग परिवर्तित कर दिया गया वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे बाबा की पालकी का पूजन किया गया उसके बाद बाबा नगर भ्रमण पर निकले। मंदिर से शुरू हुई बाबा की सवारी बड़े गणेश मंदिर होते हुए सिद्ध आश्रम से रामघाट पहुंची। जहां शिप्रा नदी के रामघाट पर जल अभिषेक के बाद  सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए रवाना होगी। मान्यता हे की भगवान महाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हे। शाम को पूजन के बाद राजा महाकाल को चाँदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड औऱ जवानो के द्वारा सवारी  को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। सवारी के आगे पुलिस बैंड व अश्वारोही दल चल रहा था। गाजे बाजे के साथ निकल रही सवारी का सफ़र लगभग 2 किलोमीटर का है। इस वर्ष कोरोना संकट काल के कारण प्रशासन ने महाकाल सवारी का मार्ग परिवर्तित किया है। आज सवारी महाकाल मंदिर से बड़े गणेश, हरसिद्धि माता मंदिर, सिद्ध आश्रम होते हुए रामघाट पहुंची फिर रामघाट से हरसिद्धि की पाल होते हुए बड़े गणेश मंदिर से पुनः महाकाल पहुंचेगी। सवारी में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि सवारी मार्ग को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

Category

🗞
News

Recommended