Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भदोही। पत्नी की हत्या के बाद शव को गद्दे में लपेट फरार हुआ पति। औराई के यादव कालोनी की घटना। यूपी में भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्रों के यादव कालोनी में किराये के मकान के अंदर दफनाये गये शव की सूचना पर हडकम्प मच गया है। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदबूदार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। एक गृहिणी की हत्या उसके पति द्वारा ही कर शव को मिट्टी में दफनाने का आरोप मायके वालों ने उसके पति के खिलाफ लगाया है। घटना भदोही जिले के औराई थाना अंतर्गत मिर्जापुर मार्ग यादव कालोनी की बताई गई है। मृतक विवाहित पत्नी का नाम गीता देवी है। सूत्रों के अनुसार गीत देवी की शादी भदोही शहर क्षेत्र के रयां-पिपरीस निवासी 32 वर्षीय मदनलाल पुत्र स्व. कन्हैयालाल के संग रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। दम्पत्ति को संतान नहीं थे। बताया जाता है कि वर्ष 2018 में मदनलाल ने औराई के बैंक आफ बडौदा में बतौर कलर्क के पद पर मिर्जापुर मार्ग स्थित यादव कालोनी में किराये के मकान में पत्नियों सहित रहने लगा। इस बीच दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार ने ऐसा मोड़ लिया कि मदनलाल ने अपने पत्नी की हत्या कर घर में ही शव को दफना दिया।आज सोमवार को मकान से तेज दुर्गंध के चलते लोगों ने हाल जानना चाहा तो मदनलाल अपने ससुराल जनों से पत्नी की हत्या स्वीकार कर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल से पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों के बीच शव को गद्दे से बाहर निकलवाया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह सहित सीओ औराई लेखराज सिंह, थानाध्यक्ष रामजी यादव, क्राइम ब्रांच से आजय सिंह और फोरेंसिक टीम के लोग मौजूद रहे। जहाँ भीषण दुर्गंध के बीच शव क़ो बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended