Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रतलाम। लोकायुक्त पुलिस ने एक ही दिन में दो पटवारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ धरदबोचा। सोमवार को एक ही दिन में पावती के नाम पर रिश्वत मांगने वाले अगल-अलग स्थानों पर दो पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों धरदबोचा। एक ही दिन में दो पटवारी को रिश्वत लेते रंग हाथ पकड़ने का पहला मामला है। सुबह आलोट में लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी विजय सिंह मुनिया को एक किसान से पावती के नाम पर दो हजार रू. की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया, तो वहीं दोपहर में नवीन कलेक्टर कार्यालय परिसर में पटवारी वीरेन्द्र सिंह सोलंकी को दस हजार रू. की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंग हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी वीरेन्द्र सिंह सोलंकी पर आरोप है कि जमीन बंटवारे और नई पावती बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार,फरियादी सोहेल खान पिता सरवर खान नि.मिल्लत नगर उंकाला रोड के दादाजी के नाम पर जमात खाने के पास करीब पांच बीघा जमीन थी। उक्त जमीन का सोहेल और उसके छह भाईयों में बंटवारा हुआ था। बंटवारे के बाद सभी भाईयों की अलग अलग पावतियां बनवानी थी। अलग-अलग पावतियां बनाने के लिए पटवारी वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने प्रत्येक पावती के लिए बीस हजार रु. की मांग की थी। फरियादी सोहेल ने अपनी पावती के लिए जब बात की तो पटवारी ने दस हजार में पावती बना देने की बात कही। फरियादी सोहेल ने तीन जुलाई को मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को की थी। सोहेल की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने आज योजनाबध्द तरीके से सोहेल को रिश्वत की रकम लेकर भेजा। सोहेल कलेक्टोरेट स्थित पटवारी वीरेन्द्र सिंह की टेबल पर पहुंचा और उसने दस हजार रु.पटवारी को सौंपे। 

Category

🗞
News

Recommended