Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारत की जमीन हड़पने की कोशिश में जुटा चीन आखिकार भारत से मिले ठोस जवाब और दबाव की वजह से कदम पीछे खींचने को मजबूर हो गया है.खबर के मुताबिक चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को हुई हिंसा वाली जगह से 2 किलोमीटर पीछे हट गए हैं।
इस घटना के बाद चाइनीज पीपल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक उस स्थान से इधर आ गए थे जो भारत के मुताबिक एलएसी है। भारत ने भी अपनी मौजूदगी को उसी अनुपात में बढ़ाते हुए बंकर और अस्थायी ढांचे तैयार कर लिए थे। इस मामले में भारत की आक्रामक रणनीति काफी कारगर साबित हुई. प्रधानमंत्री ने हाल ही में लेह का दौरा कर सैनिकों का उत्साह बढ़ाया और चीन को यह संदेश दे दिया कि भारत अपनी जमीन का 1 इंच टुकड़ा भी छोड़ने को तैयार नहीं है. मजबूत राष्ट्रीय नेतृत्व और सेना के अदम्य साहस और पराक्रम की वजह से चीन के इरादे कामयाब नहीं हो पाए. हालांकि हमारे सैनिकों की बहादुरी तो जगजाहिर है ही लेकिन इस पूरे प्रकरण में देश के न्यूज़ चैनल भी पीछे नहीं रहे और अतिरिक्त जोश और उत्साह से सेना का हौसला बढ़ाने की कोशिश की .हालांकि कई अति उत्साही चैनलों पर तो युद्ध का सा माहौल ही नजर आने लग गया था. देखिए इस मुद्दे पर कार्टूनिस्ट सुधाकर का नजरिया

Recommended