Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हमीरपुर जिले में बारह घण्टो के अंदर हुई दूसरी पुलिस मुठभेड़ में 50, हजार रुपयो का इनामी अपराधी दिनेश कुमार राजपूत गोली लगने से घायल हुआ है । इस इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है । पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी राठ में भर्ती कराया गया है ।

देखिये,, यही है वो शातिर बदमाश जो मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है । घायल बदमास को इलाज के लिये एम्बुलेंस से सीएचसी राठ में भर्ती कराया गया है ।
पुलिस ने बताया कि की मुठभेड़ में घायल बदमास के ऊपर पचास हजार रुपयो का इनाम था और वो हमीरपुर के साथ महोबा जिले में भी वांछित था ,,,


जिले में आज सुबह राठ कोतवाली इलाके के कैथा गाव के जंगल मे इनामी बदमाश दिनेश राजपूत और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमे दिनेश राजपूत पैर में गोली लगने से घायल हुआ है । बदमास दिनेश राजपूत पर लूट और चोरी के दर्जनों मामले दर्ज है । जिले में 12 घंटे में हुई यह दूसरी मुठभेड़ हुई है । कल रात मुस्कुरा थाना इलाके में अवैध हथियार बनाने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी जिसमे अपराधी खेमू लोहार घायल हुआ था । जिले में लगातार जारी पुलिस मुठभेडों से अपराधियो में भारी दहशत है ।

Category

🗞
News
Comments

Recommended