Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इटावा जनपद से निकलने वाले आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे हाइवे के चैनल नंबर 120 पर उन्नाव से चलकर आगरा जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के वक्त मौजूद किसान खेतों में कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह कार इतनी स्पीड में थी कि अपनी स्पीड पर नियंत्रण नहीं रख सकी और डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी तरफ जा पलटी। वही मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सैफई ट्रामा सेंटर भेजा। 

Category

🗞
News

Recommended