Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ग्राम अन्त्रालिया के पास मोतीपुरा गांव में आज खूनी संघर्ष हुआ, जहां तलवार की चपेट में आने से 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए। भानपुरा में मंगलवार सुबह 11 बजे सरकारी जमीन पर पुराने कब्जे को लेकर धारदार हथियारों से किए हमले में कई महिला पुरुष घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें झालावाड एवं कोटा रैफर किया गया। पुलिस थाना भानपुरा में फरियादी इंदर पिता सूरजमल बंजारा उम्र 25 वर्ष निवासी मोतीपुरा की रिपोर्ट पर समीपस्थ गांव हरिपुरा के हरि सिंह, मनोहर ,राजू , तूफान, एवं लालू पिता सब्बा सभी पांचों भाइयों ने एकमत होकर तलवार एवं धारदार हथियारों आदि से प्राणघातक हमला कर दिया। फरियादी इंदर पिता सूरजमल की रिपोर्ट कि उसके पिता सूरजमल पिता परसराम उम्र 55 वर्ष, काका हरजी पिता तेजा 50 वर्ष, नोजी बाई पति सूरजमल 50 वर्ष ,सन्ना बाई पति हरजी 45 वर्ष पर प्राणघातक हमला किया। सभी को प्राणघातक चोटें आने पर गंभीर अवस्था में झालावाड एवं कोटा रैफर किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भानपुरा ने भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323, 324, 307, 147, 148, 506 में अपराध दर्ज कर मामला जांच में लिया है, दूसरे पक्ष के भी लोग घायल होने की अपुष्ट जानकारी मिल रही है, पुलिस थाना भानपुरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरा पक्ष अभी थाने में नहीं आया है, संभवत घायल होने पर उपचार हेतु बाहर ले गये हो।

Category

🗞
News

Recommended