Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर में भीम आर्मी के 12 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं। आरोप है कि बिना अनुमति मंगलवार को शाजापुर में साइकिल रैली निकाली थी व धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले में कोतवाली टीआई अजीत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भीम आर्मी के पदाधिकारियों के द्वारा टंकी चौराहा से शाजापुर के प्रमुख मार्गों पर साइकिल रैली निकाली थी, बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया था, जब इन से अनुमति मांगी गई, तो इनके पास कोई अनुमति नहीं थी। इनके धरना प्रदर्शन और रैली के कारण यातायात बाधित हुआ लोग परेशान हुए। इसी के चलते 12 नामजद और 30- 35 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended