Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आज तड़के यानि बुधवार को यूपी पुलिस और एसटीएफ (STF) को बड़ी कामयाबी मिली. स्थानीय पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ (Encounter) में विकास दुबे गैंग के शातिर अपराधी अमर दुबे को मार गिराया. पुलिस ने जनपद हमीरपुर मौदहा थानाक्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ढेर किया. वारदात के 5 दिन बाद युपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. यूपी पुलिस ने अमर दुबे को मौत के घाट उतार दिया. साथ ही अपने साथी पुलिसकर्मी की शहादत का बदला ले लिया. लेकिन वारदात के इतने दिनों बाद भी मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार है. यूपी पुलिस अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हालांकि कल पुलिस को बिजनौर में आखिरी लोकेशन मिली थी, जिससे पता रहा था कि अब विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं. लेकिन अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है. 
#Uttarpradesh #Vikasdibey #STF

Category

🗞
News

Recommended