Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की जाएगी. विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए 40 से अधिक टीमें लगी हुई हैं. अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जिससे उन्हें पछतावा होगा. गौरतलब है कि यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र में हुई मुठभेड़ में विकास के साथी अमर को ढेर कर दिया. वारदात के 5 दिन बाद युपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. यूपी पुलिस ने अमर दुबे को मौत के घाट उतार दिया. साथ ही अपने साथी पुलिसकर्मी की शहादत का बदला ले लिया. लेकिन वारदात के इतने दिनों बाद भी मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार है. यूपी पुलिस अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हालांकि कल पुलिस को बिजनौर में आखिरी लोकेशन मिली थी, जिससे पता रहा था कि अब विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं. लेकिन अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
#Uttarpradesh #Vikasdibey #ADG

Category

🗞
News

Recommended