Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ODI|ODI Facts|ODI Records|Cricket|Cricket News|Rohit Sharma|Ajinkya Rahane|
कोरोना वायरस की वजह से करीब 4 महीने तक बंद रहा क्रिकेट अब आखिरकार फिर शुरू हो गया है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 8 जुलाई से शुरू हो चुकी है. हालांकि, महामारी को देखते हुए क्रिकेट के कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं. 4 महीनों से घर में पड़े टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी क्रिकेट खेलने के लिए तरस रहे हैं. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को खेलते हुए देख टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे भी क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना चाहते हैं. हालांकि, भारत में महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अपने देश में क्रिकेट शुरू होने में अभी और समय लग सकता है
#ODI #ODIFacts #ODIRecords

Category

🥇
Sports

Recommended