Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला कस्बे व क्षेत्र में दो दिनों से रूक-रूक तेज हवाओं के साथ हो रहीं बारिश के चलते कांधला-गंगेरू मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक दर्जन से अधिक पेड़ों के साथ ही विद्युत पोल उखड़ कर सड़क के बीचों-बीच गिर गए। पेड़ों और विद्युत पोल के उखड़कर गिरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया। पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के साथ ही बारिश हो रही है। रविवार की सुबह चार बजे भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश होने के चलते कांधला-गंगेरू मार्ग पर एक दर्जन से अधिक पेड़ और आधा दर्जन विद्युत पोल उखड़कर सड़क के बीचों बीच आ गिरे। पेड़ों और विद्युत पोलों के सड़क के बीच गिरने से सड़क के दोनों और वाहनों की लाइन लग गई। सड़क के दोनों और वाहनों की लाइन लगने से कई किलो मीटर लंबा जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद सड़क के बीच पड़े पेड़ों व पोलो को हटवाया। जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

Category

🗞
News

Recommended