Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
चित्रकूट में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ओहन बांध के पास के जंगल में मुखबिर की सूचना पर दस हजार के इनामी डकैत मंजू पटेल से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें इनामी डकैत को गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 315 बोर की राइफल व कुछ कारतूस बरामद किया है। आपको बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सात लाख के इनामी डकैत बलखड़िया का भतीजा मंजू पटेल जंगल में बंदूक लेकर घूम रहा था। जिस पर मुखबिर की सूचना पर बहिल पुरवा थाने की पुलिस ने पहुंचकर इनामी डकैत को सरेंडर होने के लिए कहा। लेकिन उसने अपनी तरफ से फायरिंग कर दी, जिस पर चित्रकूट पुलिस ने जवाबी फायरिंग में इनामी डकैत को पैर पर गोली मार दी। जिससे उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 315 बोर की राइफल व कुछ कारतूस बरामद किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का कहना है कि इनामी डकैत मंजू पटेल पर मध्य प्रदेश पुलिस से दस हजार का इनाम था। इस पर आधा दर्जन से ज्यादा अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। चित्रकूट से यह इनामी डकैत टॉप टेन में चल रहा था। जिसे आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended