Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के कड़े बगावती तेवरों से राजस्थान में गहलोत सरकार पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। कांग्रेस सरकार के ऊपर छाए संकट के बादलों पर भाजपा 'इंतजार करो और देखो' की मुद्रा में है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस के इस अंदरुनी घमासान के बीच सचिन पायलट भाजपा से सीधे संपर्क में हैं और राजस्थान में मध्यप्रदेश की कहानी दोहराए जाने की संभावनाएं तेज होने लगी हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए व्हिप जारी किया गया है।

राजस्थान का सियासी घमासान पल-पल में नया मोड़ ले रहा है। समाचार चैनलों के अनुसार सचिन पायलट ने साफ कर दिया कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। खबरें थीं कि सचिन पायलट बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। इसके बाद से ही कयासों का दौर तेज हो चला था। इस पर खुद सचिन पायलट ने विराम लगा दिया है। उन्होंने समाचार चैनल पर कहा कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होंगे।

Category

🗞
News

Recommended