Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
चौरी भदोही भारत सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई भारत स्वामित्व योजना के तहत आज ड्रोन कैमरे द्वारा सर्वे टीम के साथ साथ राजस्व व पंचायती विभाग द्वारा आबादी की ग्रामीण भूमि का सर्वे किया गया। सरकार महत्वाकांक्षी योजनाओं में से यह प्रमुख योजना है। जिसमें राजस्व पंचायती और भूमि सर्वे तीनों विभागों द्वारा आबादी की ग्रामीण भूमि का सर्वे करने के बाद इन जमीनों का सीमांकन करके भू अभिलेख को सम्मिलित कर दिया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वप्रथम भदोही ब्लाक के 5 गांव चयनित किए गए हैं। इन 5 गांव में समलकोट मानिकपुर परसोत्तम पट्टी अनेक पुर व चौधरीपुर है। नायब तहसीलदार भदोही की अगुवाई में सर्वे की टीम में इन 5 गांव में भूमि का सर्वे किया और जल्द ही इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended