Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
यूपी के संत कबीर नगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडोखर गाव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष कल शाम को हुआ। दोनों पक्ष की तरफ से एक एक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल है। पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित पंडोखर गांव का है जहां राम नवल और बिखधर के बीच 2 महीने से पुरानी रंजिश को लेकर बवाल चल रहा था इस घटना में दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है वही आज घटना ने वृहद रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए खलीलाबाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। वही इलाज के दौरान झगरू नामक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही दूसरे पक्ष ने आज सुबह तड़के हमला कर दिया जिससे दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई।वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरे पक्ष से 50 वर्षीय वर्षीय विखधर की भी मौत हो गयी । वही दोनों पक्षों से चार घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में चल रहा है पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended