Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
विभागों के बंटवारे के बाद शिवराज कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी मंत्री अपने विभाग की 1 दिन समीक्षा करे, समीक्षा का दिन सोमवार को रखे। कम से कम 4 दिन क्षेत्र में दौरा करे। अभी प्रभार के जिले मिलेंगे तो आप 2 दिन 1 जिले में दे। वही क्षेत्र में योजनाओं का क्रियानवयन जाकर देखे और विकास कार्यो का निरीक्षण करें। क्षेत्र में दौरे करते रहे और लोगो से मिले। प्रधानमंत्री के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश जरूरी है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए आपका विभाग क्या करेगा इसकी योजना और रोडमैप बनाए। जनता से भी सुझाव मांगे गए है, लगभग 700 सुझाव आए है। आपके विभागों के लिए आये सुझावों पर अधिकारियों और अनुभवी लोगो से चर्चा करे। इस माह के अंत तक विचार कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अपने विभाग का रोड मैप तैयार करे। सीएम शिवराज ने कहा कि मैं भी समयानुसार आपके विभागों की समीक्षा करता रहूंगा।

Category

🗞
News

Recommended